इंदौर क्राइम ब्रांच ने जमीनों पर अवैध कब्जा, विवादित संपत्तियों में दखल और अवैध वसूली के आरोपों में 35 मुकदमों के लिस्टेड गुंडे मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी एलआईजी लिंक रोड पर सोफे की दुकान चलाता है और पुलिस के मुताबिक इसी दुकान की आड़ में विवादित संपत्तियों पर नजर रखकर अवैध वसूली का नेटवर्क संचालित करता था। पीड़ितों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने बीएनएस की धारा 308(4), 308(5), 329(3), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 122/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
