खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के नए आदेश के तहत शहर के तीन महत्वपूर्ण थानों के थाना प्रभारियों को बदला गया है। आदेश के अनुसार दीप सिंह को रावजी बाजार थाने का नया टीआई बनाया गया है। वहीं पंकज द्विवेदी को परदेशीपुरा और जीतेंद्र यादव को छोटी ग्वालटोली थाने की कमान सौंपी गई है।इसी फेरबदल के तहत टीआई से डीएसपी पद पर प्रमोट हुए तीन अधिकारियों उमेश यादव, आरडी कानवा और संजू कामले को कमिश्नर कार्यालय में अटैच किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
