Oplus_131072
BJP विधायक की बेटी और महिला SI के बीच विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए थप्पड़ मारने के आरोप; वीडियो वायरल।
खबर सत्याग्रह।कर्नाटक के श्रृंगेरी स्थित शारदांबा मंदिर में VIP दर्शन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुमकुरु ग्रामीण से BJP विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने महिला SI से बहस की और थप्पड़ मार दिया।वहीं, पुलिसकर्मी की ओर से भी ऐश्वर्या को थप्पड़ मारने का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।मामले ने मंदिरों में VIP व्यवस्था, आम श्रद्धालुओं की सुविधा और पुलिसकर्मियों के साथ व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है।
