उज्जैन। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान इस बार एक डांस करता रोबोट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। सवारी मार्ग पर रोबोट को डांस करते देख लोगों की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने रोबोट का वीडियो बनाया और उसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। महाकाल की सवारी के पारंपरिक माहौल में रोबोट की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खासा आकर्षित किया।
