Oplus_131072
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और मलबे के बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे दो मजदूरों को 9 दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया। संजय साह और कबीर महारजन को करीब 170 मीटर गहराई से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद दोनों को अस्पताल भेजा गया। इस कामयाबी से सुरंगों में फंसे अन्य लोगों के भी जीवित मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
