Oplus_131072
इंदौर | खबर सत्याग्रह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इंदौर के ISKCON मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। सुबह की मंगला आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूरा परिसर ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा।भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक श्रृंगार और दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। चारों ओर भक्ति का माहौल और चेहरे पर कृष्ण भक्ति की चमक नजर आई।तो आइए, इस पावन सुबह आप भी हमारे साथ जुड़िए और हमारे माध्यम से कीजिए इंदौर के ISKCON मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मंगला आरती के दिव्य दर्शन। देखिए जन्माष्टमी के इस भव्य और भक्तिमय उत्सव का मनमोहक नजारा।
