311 ऐप कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं और नागरिकों की शिकायतों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर चर्चा कर यह जानकारी ली गई कि उनकी शिकायतें 24 से 48 घंटे के भीतर वास्तव में हल हुई हैं या नहीं।शिकायतों के समाधान के बाद नागरिकों से फीडबैक भी लिया गया, ताकि ऑनलाइन दर्ज शिकायतों के वास्तविक निराकरण की स्थिति सामने आ सके। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।हर शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण और नागरिक संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है।
