Oplus_131072
मदद के नाम पर नया खेल? मूक-बधिर बनकर पैसे मांग रहा था युवक, शक हुआ तो खुला कथित राज!


इंदौर के स्कीम नंबर 78 स्थित द केमिस्ट्री कैफे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो के मुताबिक, एक युवक खुद को सुनने-बोलने में असमर्थ बताते हुए 12वीं की फीस के नाम पर लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा था। लोगों को शक हुआ और पुलिस को बुलाने की बात कही गई तो वीडियो में युवक कथित तौर पर सामान्य रूप से बोलता और सुनता नजर आया।युवक के पास मिली डायरी में UPI ट्रांजेक्शन और कैश से जुड़े विवरण लिखे होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद शहर में सवाल उठने लगे हैं कि कहीं मदद मांगने के नाम पर इस तरह की कोई संगठित ठगी तो नहीं चल रही?हालांकि, किसी गैंग के सक्रिय होने की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगा।
