इंदौर। जन्माष्टमी के मौके पर इंदौर के खजूरी बाजार क्षेत्र के सुभाष चौक पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि आयोजन के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद कुछ युवक आपस में लात-घूंसे चलाते नजर आए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि मटकी फोड़ आयोजन के आयोजक अभिमन्यु मिश्रा और अंकुर शर्मा हैं। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात सामने आ सकती है।
