राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासी तकरार, रागिनी नायक का विजयवर्गीय पर पलटवार
इंदौर। राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान कि राहुल गांधी के आने से भाजपा को फायदा होता है, पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने पलटवार किया। इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान नायक ने कहा कि राहुल गांधी के आने से भाजपा को “घंटा फायदा नहीं होगा”। उन्होंने विजयवर्गीय पर तंज कसते हुए कहा कि वे जो बोलते हैं, कई बार उनका खुद का मजाक बन जाता है और उन्हें बोलने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए। राहुल गांधी का इंदौर में छात्रों से संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी है।
