इंदौर। राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाने की मांग भाजपा नेता नानूराम कुमावत ने की। कुमावत ने मांग पूरी नहीं होने पर विरोध की चेतावनी भी दी। हालांकि, जब पत्रकारों ने कुमावत से ही पूरा वंदे मातरम् गाने को कहा, तो वे कुछ पंक्तियां गाने के बाद उच्चारण में अटक गए और पूरा गान नहीं गा पाए। इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के कारण लोगों को इसके पूरे छंद याद नहीं हैं।
