इंदौर। गीता भवन चौराहे पर रॉन्ग साइड, तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाकर आमजन की जान जोखिम में डालने वाले चालक के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।
कार क्रमांक MP09 AM 7005 के चालक ने पुलिसकर्मियों के रोकने के प्रयास के बावजूद वाहन चलाना जारी रखा। पुलिस ने कार की तलाश कर उसे जब्त किया और चालक को थाना संयोगितागंज ले जाया गया।
पूछताछ के बाद चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि रॉन्ग साइड, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
