उज्जैन। करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने के नगर निगम के कई प्रयास नाकाम रहे। भारी मशीनों के बावजूद प्रतिमा अपने स्थान से नहीं हिली।इसी बीच बाबा महाकाल की राजसी सवारी के दौरान पुलिस बैंड की धुनें खड़े हनुमान मंदिर के सामने गूंजती नजर आईं। घटना ने एक बार फिर मंदिर और प्रतिमा को लेकर चल रही चर्चाओं को सुर्खियों में ला दिया।
