{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
4 वाहन जब्त; 10 पेटी से ज्यादा देशी-विदेशी शराब बरामद

खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहनों की जांच कर 4 वाहन और 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त की।आबकारी अमले ने संदेह के आधार पर वाहनों को रोककर तलाशी ली। मालवा मिल चौराहा क्षेत्र से 75 पाव देशी मसाला शराब के साथ मोटरसाइकिल जब्त की गई। वहीं स्कीम नंबर 78 पार्ट-2 स्थित अंकुरा हॉस्पिटल के पास ई-रिक्शा से 5 पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसमें 2 पेटी मसाला और 3 पेटी प्लेन शराब शामिल है।इसके अलावा मारीमाता चौराहा क्षेत्र में दोपहिया वाहन से 100 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। निपानिया क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए 2 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई।आबकारी विभाग के अनुसार, सभी मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। विभाग ने अवैध मदिरा के परिवहन और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
