इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के आगमन से पूर्व शहर में अचानक एक एंबुलेंस भीड़ के बीच फंस गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा पार्षद जीतू यादव ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल मोर्चा संभाला।पार्षद जीतू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर भीड़ को व्यवस्थित किया और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनवाया। इसके बाद एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया, जिससे मरीज को समय पर आगे ले जाने का रास्ता साफ हुआ।इस दौरान पार्षद की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता सामने आई। वीआईपी आगमन की व्यवस्था के बीच एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए रास्ता दिलाना चर्चा का विषय बना रहा।
