Oplus_131072
इंदौर। ट्रैफिक पुलिस ने MP13 ZW 7289 कार को रोककर जांच की। चालक शराब के नशे में मिला और कार पर पुलिस की इमरजेंसी लाइट लगी थी। चालक ने खुद को पुलिस सब-इंस्पेक्टर बताया, लेकिन जांच में दिखाया गया पुलिस पहचान पत्र फर्जी निकला।यातायात पुलिस ने 112 FRV बुलाकर कार और चालक को थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
