इंदौर। शुक्रवार शाम सराफा बाजार में गोपाल मंदिर के पास फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान भाजपा से जुड़े नेता नितेश चौरसिया पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।जानकारी के मुताबिक, दुकान अपने घर के पास लगाने की बात को लेकर विवाद बढ़ा। आरोप है कि नितेश चौरसिया ने मारपीट करने वाले युवक पर चाकू से हमला करने और कटा दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया। घटना के बाद सराफा के व्यापारी थाने पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।व्यापारियों का आरोप है कि घटना के दौरान मीना जोशी और उनके साथी ने नितेश चौरसिया के साथ मारपीट की। वहीं, व्यापारी संगठन ने भी पदाधिकारियों पर इस तरह के हमले को लेकर नाराजगी जताई।व्यापारियों के थाने पहुंचने के बाद टीआई राजकुमार लिटोरिया ने मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में विवाद और मारपीट की बात सामने आई है तथा एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा है कि मीना द्वारा अवैध दुकानों से उगाही किए जाने की बात भी सामने आई है और वह नगर में शुभम का साथी बताया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
