पीर गेट चौपाटी में रात करीब 1:30 बजे निर्धारित समय के बाद भी कुछ दुकानें खुली रहने पर पुलिस ने दुकानदारों को बंद करने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर पुलिस और व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस का कहना है कि दुकानों को तय समय पर बंद कराने के लिए पहले भी कई बार समझाइश दी जा चुकी है।
