Oplus_131072
मथुरा के वृंदावन में साधु भेषधारी हिम्मत गिरी उर्फ हेमंत राज मीणा को महिलाओं ने चैतन्य विहार स्थित गेस्ट हाउस में पकड़कर पीट दिया। महिलाओं ने उस पर शारीरिक शोषण, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, महिलाओं ने विहिप से जुड़े लोगों की मदद से उसे वृंदावन बुलाया था। वायरल वीडियो में महिलाओं को उसके साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। आरोपों की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
