इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत’ बताए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मिश्रा की इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने सुमित मिश्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सुमित मिश्रा को मानसिक रूप से इलाज करने की जरूरत है।” गौतम ने कहा कि राजनीतिक मुद्दों का जवाब राजनीतिक और तथ्यात्मक तरीके से दिया जाना चाहिए, व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए नहीं।गौरतलब है कि भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने हाल ही में जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना अभिनेत्री राखी सावंत से की थी। मिश्रा ने आरोप लगाया था कि पटवारी लगातार बयानबाजी और गतिविधियों के जरिए सुर्खियों में बने रहने का प्रयास करते हैं।भाजपा नेता की टिप्पणी के बाद अब कांग्रेस की ओर से आए पलटवार ने इंदौर की सियासत में बयानबाजी का नया दौर शुरू कर दिया है।
