{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रक की टक्कर के बाद सरसों के तेल से भरे टैंकर से तेल बहने लगा। तेल सड़क पर फैलता देख आसपास के लोग बाल्टी, भगोना, बोतल और पतीली लेकर मौके पर पहुंच गए।लोग सड़क पर बह रहे सरसों के तेल को बर्तनों में भरकर अपने साथ ले जाते नजर आए। देखते ही देखते मौके पर तेल लेने वालों की भीड़ जुट गई। बड़ी मात्रा में सरसों का तेल सड़क पर भी फैल गया।लोगों के बीच यह सोच भी नजर आई कि तेल बहकर खराब होने से बेहतर है कि उसे किसी काम में लिया जाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
