Oplus_131072
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की और सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और इलाके में बना दहशत का माहौल शांत हुआ।
