भोपाल। पीपीपी मॉडल पर 450 करोड़ रुपये के बजट से विकसित विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दो भैंसें प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर घूमती नजर आईं। दोपहर करीब 3:12 बजे जब प्लेटफॉर्म पर शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी थी, उसी दौरान दोनों भैंसें यात्रियों के बीच से घूमती रहीं और प्लेटफॉर्म पर गोबर भी किया। इससे यात्री असहज नजर आए और कई यात्री उनसे बचकर दूर से निकलते दिखाई दिए। रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन पर 160 हाईटेक कैमरों से निगरानी का दावा किया जाता है। खास बात यह रही कि इसी दिन पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने भी रानी कमलापति स्टेशन का दौरा किया।
