तीनों को हिरासत में लिया, शासकीय कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज
इंदौर के हीरानगर थाने में मंगलवार को मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर पहुंची तीन महिलाओं ने टीआई और एसीपी से विवाद किया। महिलाओं ने थाने में शोर मचाया और पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की की। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कर उन्हें मौके से हिरासत में लिया।मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर पहुंची थींहीरानगर पुलिस ने थाना परिसर में विवाद करने, शोर मचाने और अफसरों से विवाद करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। तीनों महिलाएं मेघदूत नगर की रहने वाली हैं। मंगलवार को मकान मालिक से विवाद को लेकर वे थाने में शिकायत करने पहुंची थीं। इस दौरान टीआई कमल किशोर ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी महिलाएं आक्रोशित हो गईं और टीआई से बहस करने लगीं। टीआई ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं।एसीपी से भी विवाद, स्टाफ ने बाहर कियामहिलाओं के हंगामे के दौरान एसीपी रूबिना मिजवानी अपने ऑफिस से बाहर आईं। महिलाओं ने उनके साथ भी विवाद शुरू कर दिया और अपशब्द कहे। इसके बाद एसीपी के कहने पर स्टाफ ने महिलाओं को बाहर धकेला।पुलिस के अनुसार, बाहर ले जाते समय महिलाओं ने स्टाफ के साथ भी अपशब्द कहे और धक्का-मुक्की की। बाद में एएसआई की शिकायत पर तीनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।थाने के बाहर जमा हुई भीड़विवाद के दौरान थाने के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बाद में भीड़ को वहां से हटा दिया। तीनों महिलाओं को मौके से ही हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, महिलाएं काफी देर तक थाने के अंदर पुलिसकर्मियों से भी बहस करती रहीं। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी कुछ देर बाद दी गई।
