इंदौर में गुरुवार सुबह बंगाली चौराहे से बायपास के बीच डीमार्ट के पास नर्मदा की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि फव्वारे जैसी स्थिति बन गई। सड़क पर पानी भरने के कारण अंडरपास बंद हो गया, वहीं राहगीरों के रुकने से जाम जैसे हालात बन गए।जल संकट के बीच पानी की बर्बादीकम बारिश के चलते इंदौर में आने वाले महीनों की पेयजल व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जल संकट से निपटने के लिए 50 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग कर चुके हैं। वहीं, गुरुवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर दो महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं।पाइपलाइन की निगरानी पर सवालएक ओर शहर में जल संकट से निपटने की तैयारियां चल रही हैं, तो दूसरी ओर नर्मदा पाइपलाइन फूटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह गया। इस घटना ने जल प्रबंधन, पाइपलाइनों के रखरखाव और पानी की बर्बादी रोकने के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब सवाल यह है कि पाइपलाइन किस वजह से फूटी, लीकेज रोकने के लिए तत्काल क्या कार्रवाई की गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम क्या कदम उठाएगा?
