Oplus_131072
गरबा महोत्सव के बीच एमआईसी सदस्य जीतू यादव ने जनता से की पानी बचाने की अपील
इंदौर | खबर सत्याग्रह
इंदौर में कम बारिश के चलते आगामी दिनों में जल संकट की आशंका को देखते हुए एमआईसी सदस्य जीतू यादव ने शहरवासियों से पानी बचाने की अपील की है। वार्ड 24 के कुलकर्णी भट्टा स्थित संस्था मां रिद्धि-सिद्धि द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान आयोजक जीतू यादव ने कहा कि इस वर्ष इंदौर में मात्र 23 इंच बारिश होने के कारण जल संरक्षण बेहद जरूरी है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पानी को व्यर्थ न बहाएं और जरूरत के अनुसार ही उपयोग करें। घरों में पानी की बर्बादी रोकें तथा जल की हर बूंद का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। समय रहते पानी बचाने की आदत अपनाकर ही आने वाले दिनों में संभावित जल संकट से निपटने में सहयोग किया जा सकता है।
