इंदौर पुलिस के सितंबर 2026 के रिपोर्ट कार्ड में लसूड़िया थाने ने 32 थानों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। टीआई राजकुमार यादव के नेतृत्व में लसूड़िया थाना रैंकिंग में शीर्ष पर रहा। वहीं खजराना थाने ने दूसरा और राजेंद्र नगर थाने ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी ओर सराफा थाना रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर रहा।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा जारी रिपोर्ट कार्ड में शहर के सभी 32 थानों के प्रदर्शन का आकलन किया गया है। इस रैंकिंग के जरिए थानों की पुलिसिंग और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों ने अपनी जगह बनाई, जबकि कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों को विशेष ट्रेनिंग देने की तैयारी है।
