इंदौर। शहर के नामचीन अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव से सामने आए एक वीडियो ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर नशे में धुत होकर गरबा ग्राउंड के बीच लोट लगाता नजर आ रहा है।
इस घटना के सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि हजारों लोगों की मौजूदगी वाले आयोजन में इस तरह की हरकतें कैसे हो रही हैं? पास लेकर गरबा खेलने पहुंचने वाली बेटियों की सुरक्षा के लिए आयोजकों ने कैसी व्यवस्था की है? गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना आयोजकों की जिम्मेदारी नहीं है?
