इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र से लापता हुए एक नाबालिग बालक और तीन बालिकाओं को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर भोपाल से सकुशल दस्तयाब कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू की थी।पुलिस ने साइबर सेल की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चों की लोकेशन भोपाल में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार, बच्चे संदिग्ध वीरु राठौर के साथ घूमने के लिए भोपाल पहुंचे थे। फिलहाल मामले में आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
