Oplus_131072
संस्था ब्रम्हांश और रुद्राक्ष ग्रुप के आयोजन में नन्ही कन्याओं की शानदार गरबा प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र
इंदौर | खबर सत्याग्रह
नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर इंदौर में भक्ति, आस्था और गरबा उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। संस्था ब्रम्हांश और रुद्राक्ष ग्रुप द्वारा रेडिसन होटल चौराहा स्थित एमआर-10 सर्विस रोड पर भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में प्रतिदिन छोटी-बड़ी कन्याएं शानदार गरबा प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं।शनिवार को आयोजित महाआरती में पूर्व सांसद एवं इंदौर के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान माता रानी की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। महाआरती में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।इस गरबा महोत्सव के आयोजक संजय कटारिया हैं, जो गो सम्मान आह्वान अभियान के इंदौर जिला समन्वयक एवं वार्ड 37 के पूर्व पार्षद हैं। उनके नेतृत्व में उनकी पूरी टीम द्वारा आयोजित इस महोत्सव में नवरात्रि की परंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है।प्रतिदिन प्रस्तुत किए जा रहे गरबों में कन्याओं की आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजन का विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा महोत्सव श्रद्धालुओं को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग रहा है।
