Oplus_131072
इंदौर। होटल एसेंशिया लक्सुरिया में आयोजित ढोली तारा 5.0 में एंकर उज्ज्वल श्रॉफ अपनी शानदार एंकरिंग, दमदार संवाद शैली और ऊर्जावान अंदाज से गरबा प्रेमियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। गरबे की धुनों पर थिरकते प्रतिभागियों के बीच उनका अंदाज आयोजन में चार चांद लगा रहा है। सोमवार नवमी के दिन मध्य प्रदेश शासन से अधिमान्य पत्रकार एवं खबर सत्याग्रह के समूह संपादक रवि यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों की उपहार भी वितरित किए। भक्ति, संगीत और उत्साह से सराबोर ढोली तारा 5.0 इंदौर में नवरात्रि का खास आकर्षण बना हुआ है।
