इंदौर। शहर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अन्नपूर्णा पुलिस ने सुजल उर्फ लड्डू चौहान को 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को मिश्र नगर तालाब के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर के दो मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क, खरीदारों और सप्लायरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर।
