Oplus_131072
इंदौर | खबर सत्याग्रह सड़क पर एक पल की लापरवाही किस कदर भारी पड़ सकती है, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सड़क पर रील बना रही एक लड़की को देखते हुए स्विफ्ट कार सवारों का ध्यान भटक गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सीधे डंपर में जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार बताई जा रही है कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।सड़क पर नजरें भटकने की कीमत जान देकर भी चुकानी पड़ सकती है! रील का जुनून हो या किसी अन्य चीज से भटकता ध्यान, वाहन चलाते समय जरा-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे की वजह बन सकती है।फिलहाल, वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे और हादसे की वास्तविक वजह की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
