इंदौर | खबर सत्याग्रहनशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली इंदौर से गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) के लिए रवाना हुई। 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स इस अभियान में शामिल हैं। रैली का उद्देश्य नशे और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना है।22 अक्टूबर की शाम इंदौर पहुंची इस रैली का शहर में स्वागत किया गया। इसके बाद इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बाइक राइडर्स को शुभकामनाएं देकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया। रैली के माध्यम से ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वस्थ भारत’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।इस अभियान के तहत बाइक राइडर्स विभिन्न शहरों और कस्बों से गुजरते हुए लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभियान का लक्ष्य दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करना है।रैली 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होगी। इंदौर पुलिस ने इस पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए राइडर्स को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
