{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
MP13ZJ8734 नंबर के सरकारी वाहन से हादसा, 17 साल का नाबालिग गाड़ी चला रहा था; टक्कर के बाद मौके पर जमा हुई भीड़, कोई जनहानि नहीं
इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के उज्जैन रोड स्थित महावीर रेस्टोरेंट के बाहर अभी कुछ देर पहले एक सरकारी वाहन से हादसा होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सरकारी वाहन क्रमांक MP13ZJ8734 ने रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी करीब 4 से 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी की जनहानि होने की सूचना नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय सरकारी वाहन की पास वाली सीट पर एक व्यक्ति बैठा था, जबकि कथित तौर पर 17 साल का नाबालिग वाहन चला रहा था। हालांकि, नाबालिग के वाहन चलाने और सरकारी गाड़ी में मौजूद व्यक्ति की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद नाबालिग घबरा गया और रोने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सरकारी वाहन नाबालिग के हाथों में कैसे पहुंचा?इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि यदि 17 साल का नाबालिग सरकारी वाहन चला रहा था, तो उसे वाहन चलाने की अनुमति किसने दी? वाहन किस सरकारी विभाग का है और हादसे के समय उसमें मौजूद व्यक्ति कौन था, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।पुलिस मौके पर पहुंची या नहीं और मामले में कोई कार्रवाई हुई है या नहीं, इसकी भी पुष्टि होना बाकी है। फिलहाल घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
