Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौर
इंदौर के अपोलो हाई स्ट्रीट स्थित Romeo Lane क्लब में रविवार देर रात आफ्टर पार्टी का वीडियो सामने आया है। खबर सत्याग्रह की टीम को प्राप्त वीडियो में देर रात पार्टी चलती दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोग शराब पीते और कुछ युवतियां कथित तौर पर नशे की हालत में नजर आ रही हैं।अब सवाल यह है कि क्या संबंधित प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेगा? क्या पार्टी के निर्धारित समय और लागू नियमों के पालन की पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी? खबर सत्याग्रह प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और तथ्यों के आधार पर उचित कदम उठाने की अपेक्षा करता है।वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और नियमों के उल्लंघन की आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है, यह वीडियो हमे सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई है ।
