इंदौर। शहर के एक गांव में अज्ञात जानवर की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय गांव और आसपास के इलाकों से अजीब और डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। इन आवाजों के चलते लोग दहशत में हैं और रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हो रहे हैं।ग्रामीणों को आशंका है कि इलाके में कोई अज्ञात जंगली जानवर घूम रहा है। डर के चलते लोग अकेले घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। फिलहाल जानवर की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर जानवर का पता लगाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
