इंदौर का ऐतिहासिक राजवाड़ा एक बार फिर मारपीट के वीडियो को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोगों के बीच विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है।हालांकि, यह विवाद किस बात को लेकर हुआ और इसमें शामिल लोग कौन हैं, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद एक बार फिर राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि खबर सत्याग्रह नहीं करता है।
