इंदौर में चंदननगर थाना क्षेत्र के धार रोड स्थित प्लास्टिक की पानी की बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
