इंदौर के भंवरकुआ चौराहे पर स्थित एक हॉस्टल की ऊपरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे बिल्डिंग में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए सभी लोग हॉस्टल से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने का कारण और नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
