इंदौर में जेल से रिहा होकर लौटे कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विधायक मधु वर्मा, राकेश यादव और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जेल में डालकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई, लेकिन अब वे वापस आ चुके हैं।हार्डिया ने कहा, “जेल में डालकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश की थी तुमने, अब लौटकर आया हूं। हिसाब भी होगा और सवाल भी होंगे।”उन्होंने अपने पारिवारिक विवाद को राजनीतिक मुद्दा बनाए जाने पर भी नाराजगी जताई। हार्डिया ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए, न कि पीठ पीछे वार करके।उन्होंने साफ कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दबाव से डरने वाले नहीं हैं। जनता के मुद्दों पर सवाल उठाते रहेंगे और भाजपा नेताओं को जनता के सवालों का जवाब देना ही होगा।
