इंदौर। सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ कॉलेज की कैंटीन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आवारा श्वान खुले में रखे बेक समोसे खाते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यही समोसे छात्रों को बेचे जाते हैं। यह वीडियो कॉलेज के एक छात्र ने खबरसत्याग्रह टीम को भेजा है। फुटेज में साफ नजर आता है कि कैंटीन में स्वच्छता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है और खाने-पीने की चीजें बिना ढके रखी जाती हैं। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की है।
