वन्यजीव संरक्षण की दिशा में मध्यप्रदेश ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कूनो नेशनल पार्क में दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में चल रहा ‘प्रोजेक्ट चीता’ लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या और उनका प्राकृतिक वातावरण में अनुकूलन वन्यजीव संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी और वन्यजीव विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। सरकार का मानना है कि प्रोजेक्ट चीता न सिर्फ जैव विविधता को मजबूत करेगा, बल्कि वन्यजीव पर्यटन को भी नई पहचान देगा।
