प्रधानमंत्री की अपील पर ई-रिक्शा से पहुंचे निगम अध्यक्ष, सादगी से संभाला पदभार
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और सादगी अपनाने की अपील के बीच मध्यप्रदेश से एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है।सत्येंद्र भूषण सिंह ने आज ई-रिक्शा से पहुंचकर मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके इस सादगीपूर्ण अंदाज की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा हो रही है।जहां अक्सर पदभार ग्रहण कार्यक्रमों में बड़ी वाहन रैलियां और शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलता है, वहीं सत्येंद्र भूषण सिंह ने सादगी और जनसंदेश को प्राथमिकता देते हुए ई-रिक्शा से पहुंचकर अलग उदाहरण पेश किया।
