Oplus_131072
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया कारकेड, जनता से भी ईंधन बचाने की अपील
भोपाल। वैश्विक संकट और बढ़ती चुनौतियों के बीच राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए मोहन यादव ने बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं।मुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद की बैठक में कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने की अपील की।अब आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री के कारकेड में 13 की जगह केवल 8 वाहन ही शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान वाहन रैली पर भी रोक लगा दी गई है। मंत्रीगणों को भी यात्रा में न्यूनतम वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।राज्य सरकार ने नव नियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारियों को भी सादगी से कार्यभार ग्रहण करने और शक्ति प्रदर्शन वाली वाहन रैलियों से बचने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह केवल सरकारी निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, ईंधन की बचत करें और देशहित में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।सरकार का मानना है कि यदि हर नागरिक थोड़ी सतर्कता और जिम्मेदारी दिखाए, तो ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक मजबूती में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
