Oplus_131072
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक रूई के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग थाना परिसर के पास बने एक कंपाउंड में लगी, जहां रूई तैयार करने का काम किया जाता था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। गोदाम में बड़ी मात्रा में रूई और अन्य ज्वलनशील कच्चा माल रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।आगजनी की सूचना मिलते ही वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव भी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए फायर ब्रिगेड, जेसीबी और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करवाई। उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की, जिससे आग पर समय रहते काबू पाया जा सका और आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्षद जीतू यादव की तत्परता और सूझबूझ के कारण राहत कार्य में तेजी आई। उन्होंने प्रशासन और दमकल कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।घटना की जानकारी मिलते ही आरडी कानवा सहित थाना स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। राहत की बात यह रही कि गोदाम में काम कर रहे सभी कारीगर आग लगते ही सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
