इंदौर के गुजराती कॉलेज के सामने स्थित A3 मॉल में आग लगने की घटना के दौरान विजयनगर पुलिस टीम ने तत्परता और साहस दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। आरक्षक जितेंद्र सिंह यादव और एएसआई ईश्वर पटेल ने जान जोखिम में डालकर स्टोर के अंदर प्रवेश किया और बोरिंग के पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम की सक्रियता से आग पर समय रहते काबू पाया गया। घटना में एसीपी पराग सैनी के नेतृत्व में विजयनगर पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। एसीपी विजय नगर ने भी आरक्षक जितेंद्र सिंह यादव और एएसआई ईश्वर पटेल की बहादुरी एवं त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की। समय पर कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
