ट्रेन में मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने भागकर बचाई जान
बिहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जान बचाने के लिए यात्री इधर-उधर भागने लगे।बताया जा रहा है कि ट्रेन पटना की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक एक डिब्बे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद कुछ देर तक स्टेशन और ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
