Oplus_131072
खातीपुरा मेन रोड पर चक्काजाम, जनता के साथ सड़क पर बैठे पार्षद राजू भदोरिया
(खबर सत्याग्रह)इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 अंतर्गत वीणा नगर क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने खातीपुरा मेन रोड पर चक्काजाम कर इंदौर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीणा नगर की पानी टंकी पिछले चार दिनों से केवल 2 से 3 मीटर तक ही भरी जा रही है, जबकि सामान्य रूप से इसे 5 से 6 मीटर तक भरा जाना चाहिए। भीषण गर्मी के बीच पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद राजू भदोरिया भी जनता के साथ सड़क पर बैठ गए और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
