इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कीम नंबर 136 चौराहे से कुछ आगे का एक मारपीट का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो बीती रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है और यह वीडियो खबर सत्याग्रह को प्राप्त हुआ है।वीडियो में कुछ युवक आपस में विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। वीडियो में चिल्ला-चोट के बीच एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला करते हुए भी लोग दिखाई दे रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल नजर आया।हालांकि मारपीट किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं घटना को लेकर पुलिस की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
